एक महिला ने अपने दो दोस्तों की मदद से काटा एक पुरुष का लिंग - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Wednesday, December 26, 2018

एक महिला ने अपने दो दोस्तों की मदद से काटा एक पुरुष का लिंग



मुंबई शहर के पास डोंबिवली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां एक महिला ने अपने दो दोस्तों की मदद से एक पुरुष का लिंग काट दिया। आरोपी महिला ने आरोप लगाया कि 30 साल का व्यक्ति उसे परेशान करता था और चेतावनी के बावजूद उसे छेड़ता रहा।

यह घटना मंगलवार को हुई, डोंबिवली के नंदीवली इलाके में रहने वाली एक महिला ने रेलवे पटरियों के पास एक स्थान पर इस अपराध को अंजाम दिया। उसने कहा कि उसने इसे 'सबक सिखाने' के लिए ऐसा किया। घटना ने डोंबिवली क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है।

खबरों के मुताबिक, आरोपी महिला ने शख्स को रेलवे पटरियों के पास एक एकांत स्थान पर बुलाया। उसके दो दोस्त, मुकेश कानिया और तेजस म्हात्रे पहले से ही वहां मौजूद थे। जब वह मौके पर पहुंचा, तो महिला के दोनों साथियों ने उसे दबोच लिया और उसे एक पेड़ से बांध दिया।

इसके बाद उस आदमी को तीनों ने बेरहमी से पीटा और वे इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने उस आदमी का लिंग काट दिया और वहां से भाग गए। पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना के बारे में सूचित किया गया और उन्होंने उस शख्स को डोंबिवली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। मानपाड़ा पुलिस ने कहा कि युवक की हालत अभी भी गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->