क्या आपने कभी सुना या देखा है कि, किसी शख्स ने बर्ड-डे पार्टी श्मशान घाट में दी?जानने के िलये पढे पूरा खबर - NATION WATCH (MAGZINE) (UPHIN-48906)

Latest

Breaking News

[Nation Watch - Magzine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Wednesday, September 26, 2018

क्या आपने कभी सुना या देखा है कि, किसी शख्स ने बर्ड-डे पार्टी श्मशान घाट में दी?जानने के िलये पढे पूरा खबर

*👉श्मशान में दी बेटे की बर्थ-डे 🎂पार्टी, परोसा गया नॉनवेज, फिर मचा😱 हंगामा*


आपने जन्मदिन की पार्टी होटलों, रेस्टोरेंट्स आदि में होती हुई देखी होगी। क्या आपने कभी सुना या देखा है कि, किसी शख्स ने बर्ड-डे पार्टी श्मशान घाट में दी है। ऐसा मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सामने आया है। महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (एमएएनएस) की संस्था के पदाधिकारी ने बेटे की जन्मदिन पार्टी श्मशान में आयोजित की।

परभणी जिलाध्यक्ष द्वारा अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी का आयोजन जिन्तुर के श्मशान में किया। जन्मदिन की इस अनोखी पार्टी में लोगों को नॉनवेज खाना परोसा गया। मामला सामने आने के बाद अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने इस घटना से खुद को अलग करते हुए विरोध किया है।

महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश पाटिल ने कहा कि, इस आयोजन से समिति का कोई लेना-देना नहीं है। इस तरह का कार्य अति उत्साह में किया गया है। संगठन अंधविश्वास के खिलाफ काम करती है।

खबर के मुताबिक, मामला उस समय समाने आया जब कुछ पत्रकार इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। आयोजन से पहले लोगों ने पूरे श्मशान में गो-मूत्र का छिड़काव किया गया। इसके मंत्रोच्चारण कर श्मशान को पवित्र किया गया। पंधारीनाथ ने दावा किया है कि उन्होंने श्मशान में बर्थडे पार्टी का आयोजन करने के लिए स्थानीय प्रशासकों और पुलिस की अनुमति ली थी। इस खबर के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

NATION WATCH -->