सिकन्दराबाद नगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर में फरार/वांछित 20,000 रुपये का इनामी अपराधी सनी गिरफ्तार - NATION WATCH - बदलते भारत की आवाज़ (MAGZINE)

Latest

Advertise With Us:

Advertise With Us:
NationWatch.in

Search This Blog

Breaking News

News Flash 07 अप्रैल 2026 | | *अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश * 6:46 PM ईरान के साथ अमेरिका की बातचीत जारी, बोला- रात तक कुछ हल निकल सकता है 5:44 PM आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी 5:28 PM ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक 5:17 PM ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल 5:14 PM ईरान के पुलों और हाईवे पर अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले 4:33 PM सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले 4:11 PM PMLA मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, कुल 31 केसों में से अब तक 26 में बेल 3:02 PM दिल्ली विधानसभा घुसपैठ: तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत की 8 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की 2:45 PM घातक विस्फोट के बाद मणिपुर में हिंसा, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू और इंटरनेट किया बंद 1:23 PM शांति वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने ईरानी प्रशासन पर की आपत्तिजनक टिप्पणी 12:02 PM असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही है मदद 11:12 AM लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा 10:58 AM इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की दी सलाह 10:17 AM पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा 9:39 AM बंगाल SIR: 27 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने पहली बार जारी किया जिलेवार डेटा [Nation Watch - Magazine - Title Code - UPHIND-48906]

Nation Watch


Wednesday, August 29, 2018

सिकन्दराबाद नगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर में फरार/वांछित 20,000 रुपये का इनामी अपराधी सनी गिरफ्तार



सिकन्द्राबाद ।(ज़ुबैर शाद) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के.बी.सिंह के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह के कुशल निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर  प्रमोद कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर  धंनजय मिश्र के नेतृत्व मे दिनांक 27.08.18 को उ0नि0 प्रमोद कुमार मय पुलिस फोर्स के क्षेत्र में देख-रेख शान्ति व्यवस्था तलाश वांछित अपराधी एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग में मामूर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 20,000 रूपये के एक इनामिया अभियुक्त धमैडा अड्डे पर कहीं जाने की फिराक मे खडा है। इस सूचना पर उ0नि0 प्रमोद कुमार मय पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर घेराबन्दी कर समय करीब 18.30 बजे 20,000 रुपये के इनामी अपराधी सनी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- सनी पुत्र हरिसिंह निवासी ग्राम इमलिया थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर ,
 सनी शातिर किस्म का अपराधी है जो अपने साथी दानिश, मोनिस आदि के साथ मिलकर राहगीरों से मोबाईल छीनने की घटनाओ के मामलो मे पूर्व मे भी जेल जा चुका है। जिसके द्वारा संगठित अपराधिक गिरोह बनाकर अपराध कारित कर अपने निजी स्वार्थ के लिए भौतिक एवं आर्थिक लाभ अर्जित करने के आशय से अपराध करने में सक्रिय रहने पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा  गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध किया गया था। इस अभियोग में अभियुक्त सनी लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा 20000 रूपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था ।

No comments:

Post a Comment

If you have any type of news you can contact us.

AD

Prime Minister Narendra Modi at the National Creators' Awards, New Delhi

NATION WATCH -->